स्कूटी सवार युवतियों ने कुल्फी विक्रेता को मारी टक्कर
रविवार सुबह भरथना में स्कूटी सवार दो युवतियों ने कुल्फी विक्रेता को टक्कर मार दी। टक्कर से कुल्फी ठेले का सामान सड़क पर बिखर गया और विक्रेता मामूली चोटिल हो गया। राहगीरों ने मदद की और विक्रेता का सामान उठवा कर ठेले पर रखा। दोनों युवतियां मौके से भाग गईं।

भरथना। रविवार सुबह स्कूटी सवार दो युवतियां ने कुल्फी विक्रेता को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कुल्फी ठेले का सामान सड़क पर बिखर गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने कुल्फी विक्रेता का सामान उठवाया। जिसके बाद कुल्फी विक्रेता घर चल गया। रविवार की सुबह करीब 11 बजे मोहल्ला महावीर नगर निवासी कन्हैया गुप्ता ठेले पर कुल्फी लेकर पाली गांव की ओर बेचने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक स्कूटी सवार दो युवतियां ने उनके ठेले में टक्कर मार दी, जिससे ठेले पर रखी कुल्फियां सहित सारा सामान सड़क पर बिखर गया। साथ ही कुल्फी विक्रेता भी मामूली चोटिल हो गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों युवतियां मौके से चली गई। वहीं, राहगीरों की मदद से कुल्फी विक्रेता के सामान उठवाकर ठेले पर रखवाया गया। जिसके बाद कुल्फी विक्रेता भी घर चल गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


