ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशिक्षिति व जागरूक होकर बचाएं पृथ्वी : गोपाल मोहन

शिक्षिति व जागरूक होकर बचाएं पृथ्वी : गोपाल मोहन

पृथ्वी दिवस पर सामाजिक वानिकी प्रभार व पर्यावरण छात्र संसद की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता व गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने पृथ्वी पर मंडराने वाले संकट और उससे बचाव के उपायों को लेकर कई आकर्षक...

शिक्षिति व जागरूक होकर बचाएं पृथ्वी : गोपाल मोहन
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाSun, 22 Apr 2018 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

पृथ्वी दिवस पर सामाजिक वानिकी प्रभार व पर्यावरण छात्र संसद की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता व गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने पृथ्वी पर मंडराने वाले संकट और उससे बचाव के उपायों को लेकर कई आकर्षक पोस्टर बनाए। इनमें उम्दा प्रदर्शन वाले तीन छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में सभी को पर्यावरण बचाकर पृथ्वी पर दिखाई दे रहे संकट को टालने के लिए जुट जाने का संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि जरुरत इस बात की है कि शक्षिति व जागरुक होकर पृथ्वी को बचाएं। पर्यावरण संरक्षण से ही धरती बचेगी व प्राणियों का जीवन भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी प्राणियों में ईश्वर का अंश है और हम सबको मिलकर धरती माता की सुरक्षा की इस तरह करनी है जैसे हम अपनी माता की सुरक्षा करते हैं। वर्तमान में पेड़ों के कटान व पानी की बर्बादी से पृथ्वी पर संकट है। सरकार ने कई कदम उठाए हैं लेकिन जागरुकता भी जरुरी है।

वन विभाग के रेंज ऑफीसर एनएस यादव ने कहा कि वृक्षों की संख्या बढ़़ाने के लिए एक व्यक्ति एक वृक्ष अभियान शुरु किया जा रहा है। इस अभियान को बरसात के मौसम में तेजी से चलाया जाएगा। इसका मकसद पेड़ों की संख्या बढ़ाना है। वृक्ष बढे़ंगे तो पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और धरती का कटान भी नहीं होगा। सेविन हल्सि स्कूल में हुए इस कार्यक्रम में निदेशक प्रधानाचार्य कैलाश यादव ने कहा कि नई पीढ़ी पर पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को संकट से बचाने की बड़ी जम्मिेदारी है हम नई पीढ़ी को जागरुक कर रहे हैं। यह पीढ़ी आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की जम्मिेदारी निभाएगी।

जल संरक्षक नर्मिल सिंह ने कहा कि धरती का पानी धरती में जाए तो धरती सुरक्षित रहेगी लेकिन पानी की बर्बादी इस कार्य में बहुत बड़ी अड़चन हैं। हम पानी की बर्बादी को रोककर भी पृथ्वी को एक बड़े संकट से बचा सकते हैं। वन्य जीव विशेषज्ञ संजीव चौहान ने कहा कि नए पौधे लगाने के साथ पुराने पौधों की हिफाजत भी बेहद जरुरी है। इस कार्य में हम सभी को मिल-जुलकर जुटना होगा तभी यह प्रयास सार्थक होंगे। वन दरोगा प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण बड़ा खतरा बनकर सामने आया है। हम सभी को मिल-जुलकर इसका मुकाबला करना है। संचालन पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक संजय सक्सेना ने किया। इस दौरान गौरव कुमार, आसिमा, फातिमा, ताबिश अहमद, अनिल कुमार, राजपाल यादव, सेवाराम यादव तथा बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें