Etawah Auraiya News: रास्ता दो या मौत सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी, प्रशासन का प्रस्ताव ठुकराया
Etawah Auraiya News: इटावा में 'रास्ता दो या मौत' बैनर तले चल रहा सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने अधिकारियों के साथ मिलकर रेलवे ओवरब्रिज की मांग की। सत्याग्रह संयोजक के अनुसार, जब तक वास्तविक रास्ता उपलब्ध नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। भूख हड़ताल में कई लोगों ने भाग लिया।

Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। रास्ता दो या मौत बैनर तले चल रहा सत्याग्रह शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ग्रामीण धरने पर बैठे रहे। दूसरे दिन भूख हड़ताल पर राधा कृष्ण, योगेश, विमल, हरिशंकर और देशराज बैठे। सत्याग्रह संयोजक दीपक राज ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे प्रशासन की ओर से डीपीआरओ रोहित कुमार, बीडीओ, एडीओ और पंचायत सचिव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थल का मुआयना किया और समाधान देने की कोशिश की। पंचायत सचिव ने डीएम के नाम एक ज्ञापन लिखा। इसमें गांव के लिए रेलवे ओवरब्रिज की मांग की गई।
अधिकारियों ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया। ओवरब्रिज वाले प्रस्ताव को धरने पर बैठे सभी लोगों ने करतल ध्वनि से स्वीकार किया। लेकिन ग्रामवासियों का कहना है कि जब तक उन्हें वास्तविक रास्ता उपलब्ध नहीं हो जाता, तब तक सत्याग्रह जारी रहेगा। दीपकराज ने बताया शनिवार भूख हड़ताल पर विवेक, बुद्धप्रिय, अरविंद, अंशुल और गौरव बैठेंगे।


