Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsSanjay Nishad Advocates Voter ID Verification and Biometric Identification
इटावा में मंत्री संजय निषाद बोले आईडी से हो मतदाता की पहचान, गड़बड़ी करने पर मिले सजा

इटावा में मंत्री संजय निषाद बोले आईडी से हो मतदाता की पहचान, गड़बड़ी करने पर मिले सजा

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हर मतदाता की पहचान उसकी आईडी से होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि वोटर लिस्ट को आधार कार्ड से जोड़ा जाए और आंखों की बायोमेट्रिक तकनीक से पहचान की जाए। उन्होंने...

Oct 16, 2025 10:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

मत्स्य पालन मंत्री व निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा है कि हर मतदाता की उसकी आईडी से पहचान होनी चाहिए। आंखों की बायोमेट्रिक से भी पहचान हो सकती है। मतदाता सूची को लेकर चलाया जा रहा एसआईआर सही है। उन्होने बसपा सुप्रीमों मायावती को जननेता बताया और सपा पर अम्बेडकरवादी मिशन को कमजोर करने का आरोप लगाया। यहां सिचाई विभाग के डाकबंगले में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि महाराष्ट्र में विपक्षी दल वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की मांग कर रहे है और बिहार में इसका विरोध कर रहे हैं। विपक्ष का चरित्र दोहरा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अगर विपक्ष जनता के प्रति ईमानदार होता, तो जनता उन्हें सत्ता से दूर नहीं करती। उन्होंने कहा जिनके दो वोटर कार्ड हैं, उनके नाम हटाए जाने चाहिए। उन्होंने यह सुझाव दिया कि वोटर लिस्ट को आधार कार्ड से जोड़ा जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे। फर्जी नामों की प्रविष्टि पर रोक लगे। हर मतदाता की पहचान आंखों की बायोमेट्रिक तकनीक से भी की जा सकती है। यह भी कहा कि वोटर लिस्ट में यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित बीएलओ की होनी चाहिए और गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की रैली में भाजपा सरकार के कार्यों की प्रशंसा पर उन्होने कहा कि कांशीराम ने दबे-कुचले और वंचित समाज के लिए शिक्षा और सुरक्षा का जो मिशन चलाया था, मायावती ने उस मिशन को आगे बढ़ाया और उस समाज को सत्ता तक पहुंचाने का काम किया। इसीलिए वह एक जननायक है। उन्होंने यह भी कहा कि मायावती ने अपने राजनीतिक जीवन में उस समाज को जगाया जो वर्षों तक उपेक्षित रहा। मायावती ने भाजपा सरकार के कार्यों की सराहना की है, तो यह तो अच्छी बात है। पिछली सरकारों ने कांशीराम ट्रस्ट का पैसा खर्च नहीं किया, लेकिन भाजपा सरकार ने उस धन को कांशीराम जी के मिशन में लगाया है। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए संजय निषाद कहा कि सपा सरकार ने अम्बेडकरवादी मिशन को कमजोर करने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि सपा ने महापुरुषों के नाम बदलकर समाज के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि वे कांशीराम मिशन के लोग हैं, जो समाज में समानता और न्याय के लिए काम कर रहे है। सपा विधायक रामचल के रामायण को लेकर दिए गए बयान पर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि किसी भी धर्म का अपमान नहीं किया जाना चाहिए। राजनीति में शब्दों और समय की मर्यादा का पालन बहुत आवश्यक है। इस तरह की टिप्पणियाँ समाज को तोड़ने का काम करती है। इससे पूर्व मंत्री संजय निषाद ने डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला और एसएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव के साथ विकास कार्यो और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा भी की। इसमें विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।