Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsSamajwadi Party s Voter Registration Workshop Highlights Concerns Over BJP s Actions
इटावा में एसआईआर बैठक में जनप्रतिनिधियों को झेलना पड़ा विरोध

इटावा में एसआईआर बैठक में जनप्रतिनिधियों को झेलना पड़ा विरोध

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - रविवार को समाजवादी पार्टी की एक विशेष कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें मतदाता पुनरीक्षण पर चर्चा की गई। सांसद जितेन्द्र दोहरे ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर पीडीए को खत्म करने की साजिश की जा रही है। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदाता अधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करने की सलाह दी गई।

Nov 16, 2025 10:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आवाहन पर ब्लाक व नगर स्तरीय विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण एसआईआर कार्यशाला जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।कार्यशाला में मुख्य अतिथि सांसद जितेन्द्र दोहरे ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर पीडीए को खत्म करने की सोची समझी साजिश है। इसलिए सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, प्रभारी, बीएलए समेत मतदाता एसआईआर को गम्भीरता से लें। अगर आप किन्हीं कारणवश अपना एसआईआर फार्म भरकर जमा नहीं कर सके,तो आप मतदाताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रहेगें। वहीं कार्यशाला को विधायक प्रदीप यादव, विधायक राघवेन्द्र गौतम, पूर्व मंत्री श्रीकृष्ण यादव, पूर्व मंत्री अशोक यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व चैयरमैन फुरकान अहमद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बण्टी, जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया, अजय यादव, प्रदेश सचिव अनीता दिवाकर ने सम्बोधित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सपा के एसआईआर जिला प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया कि एसआईआर फार्म भरते समय पूर्णतया सावधनी बरतें। बीएलओ से आवेदन की दो प्रतियां प्राप्त करें तथा आवेदन जमा करते समय बीएलओ से एक प्रति पर प्राप्ति हस्ताक्षर अवश्य करा लें। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु वाले नये मतदाता सम्बन्धित बीएलओ से नया फार्म प्राप्त कर अपना नवीन मतदाता आवेदन भी अवश्य करा लें। एसआईआर फार्म भरते समय यदि कोई प्रविष्टि समझ में नहीं आती है, तो उसके लिए सम्बन्धित बीएलओ का सहयोग लें, आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि न करें। बैठक के शुभारम्भ में आधार यादव, पूर्व सभासद रोहित यादव टिंकू, निहालुद्दीन, बृजेश यादव मुनुआ सहित कई बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार की जाने वाली अनदेखी के कारण गहरा रोष व्यक्त किया। कार्यशाला के दौरान जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह यादव, पवन यादव, प्रताप वर्मा, नीरज यादव, पम्मी यादव, रोहित यादव, मोहित यादव, रामपाल यादव, विवेक यादव, सुरेन्द्र यादव मौजूद रहे।