साइकिल यात्रा निकाल सत्ता परिवर्तन का लिया संकल्प

Apr 05, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - फोटो-13 जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, सांसद जितेंद्र दोहरे, विधायक राघवेंद्र गौतम को संविधान की प्रति भेंट करते लोवा पदाधिकारी बकेवर, संवाददाता। स

साइकिल यात्रा निकाल सत्ता परिवर्तन का लिया संकल्प

बकेवर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की पीडीए जनसंदेश साइकिल यात्रा रविवार की सुबह इटावा के मानिकपुर मोड से प्रारंभ होकर करीब दो दर्जन गांवों के भ्रमण के बाद लखना के पुष्पश्री गेस्ट हाउस में समापन स्थल पर पहुंची। पीडीए जनसंदेश यात्रा का जगह- जगह स्वागत किया गया। यात्रा का नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने किया। युवाओं ने यात्रा में नारे बाजी करते हुए 2027 में सपा मुखिया अखिलेश यदव को सीएम बनाने का संकल्प लिया। ईकरी के पास अनिल कुमार व हर्षित ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ देवेन्द्र त्रिपाठी गपोचे ने कार्यकर्ताओं को जलपान कराकर भव्य स्वागत किया।

वहीं लखना नहर पुल पर कल्लू यादव, दीपक यादव ने स्वागत किया। सपा नेताओं ने यात्रियों का फूल बरसाकर और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसान, नौजवान, माताएं, बहिनें परेशान हैं। उनके हक की लड़ाई के लिए समाजवादी पार्टी के लोग तैयार हैं। साइकिल रैली में मिले जनसमर्थन से ऐसा लग रहा कि हम समाजवादी लोग पूरे प्रदेश में काबिज सरकार को बदलने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को हटाना है। इटावा के जिस क्षेत्र में आज साइकिल यात्रा निकाली यह क्षेत्र सबसे कमजोर है। लेकिन हर वर्ग का जनसमसर्थन मिला है। हर साथी ने साइकिल यात्रा में साथ दिया। इससे इटावा की तीनों सीटें जीतेंगें। प्रदेश में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। पीडीए जनसंदेश साइकिल यात्रा में सांसद जितेंद्र दोहरे, विधायक भर्थना राघवेन्द्र गौतम, जिलाध्यक्ष सर्वेश शाक्य, राजीव यादव, सुनील यादव, मनोज यादव बन्टी, सुशान्त वर्मा, अनीता दिबाकर, फरियाद भारती, संजय राजपूत, अमित कठेरिया, नम्रता दोहरे, सरिता यादव, सुघर सिंह, मुस्तकीम खां, उमेश राजपूत डुल्ले, रामपाल यादव, मनोज यादव भोजबाल, रामबाबू यादव, जनवेद सिंह, राकेश यादव, नरेश सिंह ठेकेदार मौजूद रहे।मानिकपुर मोड़ से लखना तक यात्रा का हुआ स्वागत, युवाओं में दिखा उत्साहफोटो-13 जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, सांसद जितेंद्र दोहरे, विधायक राघवेंद्र गौतम को संविधान की प्रति भेंट करते पदाधिकारी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।