इटावा में पीडीए मतदाताओं के नाम कटवा रही है भाजपा, सपा ने लगाया आरोप
Etawah-auraiya News - इटावा में समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फॉर्म 7 भरवा रही है। पार्टी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इन फॉर्मों की जांच की मांग की है, जिसमें कई फॉर्म बिना हस्ताक्षर और गलत तरीके से भरे गए हैं।
इटावा। इन दिनों एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है इसे लेकर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पीडीए विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से डिलीट कराने में लगे हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में फॉर्म 7 भरकर दिए जा रहे हैं और इन नामों को डिलीट करने का दबाव भी बनाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू व एसआईआर प्रभारी उदयभान सिंह यादव के नेतृत्व में इस संबंध में मंगलवार की दोपहर को कचहरी पहुंचकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी किया गया।
इस ज्ञापन में कहा गया है कि इटावा, भरथना और जसवंत नगर तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी फॉर्म 7 अंग्रेजी भाषा में प्रिंट करवा कर जमा कर रहे हैं। इन फार्मा की भाषा देखकर लगता है कि यह सभी फॉर्म एक स्थान पर ही तैयार किए गए हैं। सपा के ज्ञापन में यह आरोप भी लगाया गया है कि बीएलओ पर दबाव बनाकर फॉर्म 7 की रिसीविंग भी ली जा रही है और नाम डिलीट करने का दबाव बनाया जा रहा है। इस ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 71 से लेकर 93 तक भाजपा के मंडल अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने लगभग 700 फॉर्म बीएलओ के पास जमा कराए हैं यह फॉर्म नाम काटने के लिए हैं। इसी तरह बूथ संख्या 259 प्राथमिक पाठशाला तुलसीपुर पर भी भाजपा की नेताओं ने बीएलओ पास फार्म 7 जमा कराए हैं और नाम काटने के लिए दबाव बना रहे है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि बूथ संख्या 416 प्राथमिक पाठशाला कौवा पर भी फॉर्म 7 भाजपा की पदाधिकारी जमा कर रहे है । इटावा सदर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 265, 266, 267 पर अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं की नाम काटने के लिए 150 से अधिक फॉर्म जमा किए गए हैं। इन फार्मो पर मतदाता के हस्ताक्षर भी नहीं है और कई फार्मो पर हस्ताक्षर अंग्रेजी में किए गए हैं जबकि मतदाता शिक्षित ही नहीं है। इसी तरह भरथना विधानसभा क्षेत्र में भी कई स्थानों पर फॉर्म 7 जमा कराए गए हैं। सपा ने मांग की है कि इन सभी फार्मो की जांच की जाए और गलत फॉर्म देने वालों की विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने के लिए कचहरी पहुंचने वालों में आशीष राजपूत, राजेंद्र सिंह, अब्दुल अंसारी, राजेश कुमार, अनवार हुसैन, रामचंद्र शामिल रहे ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




