रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

Apr 07, 2026 11:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - भरथना के कल्याण नगर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रुक्मणी विवाह प्रसंग का वर्णन हुआ। आचार्य पं. रामसनेही अवस्थी ने बताया कि सच्चे प्रेम और विश्वास के आगे सभी बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। रुक्मणी की भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भक्ति और समर्पण ने उनके दिव्य मिलन का कारण बना।

रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

भरथना। कल्याण नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को रुक्मणी विवाह प्रसंग का वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के दौरान आचार्य पं. रामसनेही अवस्थी ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह की कथा सुनाते हुए बताया कि सच्चे प्रेम और अटूट विश्वास के आगे सभी बाधाएं स्वयं समाप्त हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि रुक्मणी की भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट भक्ति और समर्पण ही उनके दिव्य मिलन का कारण बना। कथा के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं को जीवन में भक्ति, विश्वास और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।इस दौरान छोटेलाल मिश्रा, कृष्णलाल तिवारी, प्रेमनारायण तिवारी, गिरजेश चौहान, शिवकुमार चौबे, सुरेन्द्र यादव, अजय पोरवाल, रामप्रकाश पोरवाल, रामचन्द्र तिवारी, गोपाल चौबे, अनिल तिवारी एड, अवनीश कुमार, मुलायम, शशि कुमार, सुनील तिवारी का सहयोग रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।