Etawah Auraiya News: नगला ताल में एक ही रात में पांच जगह चोरी

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: जसवंतनगर के गांव नगला ताल में चोरों ने एक रात में पांच घरों को निशाना बनाते हुए लगभग दो लाख रुपये के जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन चुरा लिए। चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में डर फैल गया है। पुलिस जांच कर रही है और स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Etawah Auraiya News: नगला ताल में एक ही रात में पांच जगह चोरी

Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के गांव नगला ताल में शुक्रवार की रात चोरों की रात चोरो की बारात निकली और एक ही रात में 5 घरों को निशाना बनाते हुए करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात, नकदी, मोबाइल फोन व अन्य सामान पार कर दिया। रेलवे फाटक के पास घर के बाहर चारपाई पर सो रहे व्यक्ति का मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया। एक साथ पांच घरों पर हुई चोरी की वारदातों से क्षेत्र में दहशत हो गई । सूचना पर सीओ आयुषी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थलों की जांच की। चोरों ने उन घरों को निशाना बनाया, जिनके लोग गर्मी के कारण दरवाजे खोलकर सो रहे थे।

नगला ताल निवासी महेंद्र पुत्र जगदीश के घर में चोर मुख्य दरवाजा खोलकर घुस गए। उस समय उनके माता भवानी और पिता जगदीश बरामदे में सो रहे थे। चोर अलमारी से दो हाथ फूल, हाफ करधनीनुमा गुच्छा, दो जोड़ी खड़ुआ, बच्चों की सोने की बाली और एक हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। दूसरी घटना में नोमी लाल पुत्र नाथूराम के घर से मोबाइल फोन, दो हजार रुपये नकद, बैग में रखे कपड़े और म्यूजिक साउंड चोरी हो गया। वहीं सोनी पुत्री राजू के घर से चार बिछिया, चार हाथ के छल्ले, सोने का नाक का फूल और बैग में रखे कपड़े चोर ले गए। सुखपाल पुत्र असर्फी लाल के घर से भी चोर मोबाइल फोन और दो हजार रुपये नकद पार कर गए। पांचवीं घटना रेलवे फाटक के पास हुई, जहां घर के बाहर चारपाई पर सो रहे प्रमोद पुत्र महेंद्र के सिरहाने रखा मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया।सुबह जागने पर पीड़ितों को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद सभी ने पुलिस को तहरीर दी। एक साथ पांच घरों पर चोरी की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर सीओ आयुषी सिंह मौके पर पहुंचीं और थानाध्यक्ष व उपनिरीक्षक जसवंत सिंह के साथ घटनास्थलों का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। लगातार हुई चोरियों से ग्रामीणों में दहशत और पुलिस गश्त को लेकर आक्रोश है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsइटावाEtawah Auraiya News: नगला ताल में एक ही रात में पांच जगह चोरी