Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsRobbery in Gadipur Thieves Steal Jewelry Worth 24 Lakhs from Former MLA s Nephew s House
इटावा में पूर्व विधायक के भतीजे के घर 24 लाख के जेवर व नकदी चोरी

इटावा में पूर्व विधायक के भतीजे के घर 24 लाख के जेवर व नकदी चोरी

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - गाड़ीपुरा मोहल्ले में पूर्व विधायक केके राज के भतीजे के घर में चोरी हुई। चोरों ने 24 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 1.25 लाख रुपये की नकदी चुरा ली। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं।

Nov 27, 2025 05:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

गाड़ीपुरा मोहल्ले में बुधवार रात पूर्व विधायक केके राज के भतीजे के घर के ताले तोड़कर चोरों ने 24 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और सवा लाख रुपये की नकदी पार कर दी। सुबह घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। गाड़ीपुरा निवासी निशांत राज मसाला चक्की चलाते हैं, साथ ही कुकर और गैस चूल्हों के थोक व्यापारी हैं। उनके पिता रत्न राज वार्ड के पूर्व सभासद रह चुके हैं, जबकि चाचा केके राज पूर्व विधायक हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निशांत की पत्नी सुमन लता राज जसवंतनगर क्षेत्र के नगला चेतराम स्थित प्राथमिक स्कूल में अध्यापिका हैं। परिवार में दो बच्चे हैं, जबकि निशांत की मां शांति राज और पिता उरई में मामा के बेटे की शादी में शामिल होने गए थे। उनका छोटा भाई मयंक महाराष्ट्र गया है। निशांत अपने पिता के पुराने मकान पर परिवार के साथ रात में सोने चले गए थे। निशांत ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब पौने सात बजे उनकी पत्नी सुमन लता चाबी लेकर घर पर पहुंचीं। जैसे ही उसने मुख्य गेट खोलने की कोशिश की, तो ताला गायब देखकर हैरान रह गई। गेट खोलकर अंदर प्रवेश करते ही देखकर वह सन्न रह गई। घर के सभी कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे और सामान पूरी तरह बिखरा हुआ था। घबराकर उसने आवाज लगाई, जिसके बाद निशांत तुरंत मौके पर पहुंचे। भीतर जाकर देखा तो अलमारी को पूरी तरह खंगाल डाला गया था। चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात समेत लगभग 24 लाख रुपये के जेवर और दूसरी अलमारी में रखे सवा लाख रुपये नकद चोरी कर लिए थे। सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक दिखाई दे रहा है, जिसने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा है। हालांकि, फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां साफ नजर नहीं आ रही हैं। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर पुलिस संदिग्ध की पहचान का प्रयास कर रही है। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी अभय नारायण राय, कोतवाली पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घर का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े संभवित सुराग जुटाए। वहीं फोरेंसिक टीम ने घर से फिंगरप्रिंट, फुटप्रिंट और अन्य साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी का डीवीआर भी कब्जे में ले लिया है। पड़ोसियों का कहना है कि रात के समय इलाके में गश्त कम होती है, जिसके चलते चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते हैं। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और संदिग्धों की तलाश को तेज करने का आश्वासन दिया है।