इटावा में सड़क हादसों में चार गंभीर घायल, सैफई रेफर

Mar 01, 2026 11:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

Etawah-auraiya News - रविवार सुबह ई-रिक्शा पलटने से 31 वर्षीय सद्दाम के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ। वहीं, 55 वर्षीय मनोज कुमार हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हुए। 22 वर्षीय मोहित और 30 वर्षीय मोहन भी बाइक की दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इटावा में सड़क हादसों में चार गंभीर घायल, सैफई रेफर

रविवार सुबह सवारियां छोड़कर लौट रहे 31 वर्षीय सद्दाम पुत्र जहीर अली निवासी निलोई का ई-रिक्शा भीखनपुर के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं, तहसील के बैनामा लेखक 55 वर्षीय मनोज कुमार शनिवार शाम ग्राम कुरसेना के पास हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें भी गंभीर चोटें आईं। उधर, 22 वर्षीय मोहित पुत्र वीरेंद्र सिंह व 30 मोहन पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी बीसलपुर थाना अजीतमल जिला औरैया गुजरात से बाइक से दोनों भाई लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर जोनई चौकी के पास बाइक चालक मोहन को नींद की झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिन्हें पुलिस ने सीएचसी भर्ती कराया जहां से सैफई रेफर कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।