इटावा के युवक की मैनपुरी में मौत, परिवार में कोहराम

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

मैनपुरी के करहल में एक सड़क हादसे में 33 वर्षीय रामनिवास की मौत हो गई। वह टेंपो में सवारियों को छोड़ने जा रहा था जब उसकी टेंपो की तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई। हादसे में गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इटावा के युवक की मैनपुरी में मौत, परिवार में कोहराम

क्षेत्र के ग्राम कैस्त निवासी 33 वर्षीय रामनिवास पुत्र राजेन्द्र की मैनपुरी के करहल में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने टेंपो में सवारियों को छोड़ने करहल जा रहा था। करहल पहुंचने पर सिरसागंज चौराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टेंपो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो चालक रामनिवास सड़क पर गिर पड़ा और उसी पर टेंपो पलट गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और सिर से अत्यधिक खून बहने लगा। सूचना पर मौके पर पहुंची करहल थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। उधर, सूचना मिलने पर सैफई थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।