Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsResidents Protest Power Cut in Kanshiram Colony Over Outstanding Bills
इटावा में बिजली काटने से गुस्साए कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने दिया धरना

इटावा में बिजली काटने से गुस्साए कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने दिया धरना

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - राहतपुरा के पास कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने 14 दिन से बिजली कटने के कारण अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में धरना दिया। उनका कहना है कि बिजली विभाग ने 4 करोड़ 35 लाख रुपए के बकाया बिल के चलते सप्लाई बंद की है। कॉलोनी के लोग बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

Jan 05, 2026 10:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

यहां राहतपुरा के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी की बिजली काट दिए जाने को लेकर कालोनी के लोगों ने देर शाम को बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में पहुंचकर धरना दिया। उनका कहना है कि 14 दिन पूर्व बिजली काटी गई थी तब से वे बिना बिजली के रह रहे हैं। विभाग का कहना है कि कॉलोनी वालों ने बिल जमा नही किया है। इन चार करोड़ 35 लाख से अधिक रुपए का बिल बकाया है इसके चलते बिजली सप्लाई बंद की गई है। उधर बिजली सप्लाई जोड़े जाने की मांग को लेकर कांशीराम कॉलोनी के वाशिंदे एसई कार्यालय पर जमा हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमवार को राहतपुरा के समीप स्थित कांशीराम कालोनी की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। इससे इस कालोनी में अंधेरा छा गया। इसे लेकर कालोनी के वाशिंदे एसई के कार्यालय में पहुंचे और वहां धरना शुरु कर दिया और बिजली सप्लाई बहाल किए जाने की मांग की। इन लोगों को कहना है कि एक एक उपभोक्ता पर लाखों रुपए का बिल जमा करने के लिए कहा जा रहा है वे रोज कमाने खाने वाले लोग हैं, इतना बिल कहां से जमा करेंगे। बिजली ना मिलने से अंधेरा छा गया है इसलिए उनकी बिजली सप्लाई चालू की जाए। बिजली विभाग के अधिकारियों से कांशीराम कालोनी के वाशिंदों की बात चल रही है।इस दौरान भगवान दास, रामचरित, संतोष कुमर, विनोद कुमार, महेश, जुनैद, जुबेदा, ओमचंद्र, उर्मिला देवी, ऊषा देवी, मीरा, पिंकी, विवेक, पूजा देवी, डाली, कमलेश, वंदना, गुड्डी देवी, जयपाल, सीमा, राजकुमार, मनोज, सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा ने कहा है कि इन लोगों से कहा गया है कि वे रजिस्ट्रेशन करा लें और किश्तों में बिल जमा कर दें। उन्होने बताया कि टीबी अस्पताल के पास वाली कांशीराम कालोनी के लोग किश्तों मे बिल जमा भी कर रहे हैं।