ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमहिला के शव के अवशेष भेजे गए हैदराबाद

महिला के शव के अवशेष भेजे गए हैदराबाद

वैदपुरा क्षेत्र के गांव रजमऊ में विवाहिता की हत्या कर शव को जला दिया गया था। थाना पुलिस ने जब महिला की खोज की तो पुलिस को उसकी जली हुई लाश की राख मिली। थाना पुलिस ने महिला के शव के अवशेषों को परीक्षण...

महिला के शव के अवशेष भेजे गए हैदराबाद
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाTue, 26 Dec 2017 10:47 PM
ऐप पर पढ़ें

वैदपुरा क्षेत्र के गांव रजमऊ में विवाहिता की हत्या कर शव को जला दिया गया था। थाना पुलिस ने जब महिला की खोज की तो पुलिस को उसकी जली हुई लाश की राख मिली। थाना पुलिस ने महिला के शव के अवशेषों को परीक्षण के लिए हैदराबाद लैब भेजा है।

मैनपुरी के बेतीखुई गांव के रहने वाले रघुवीर ने अपनी पुत्री चांदनी का विवाह वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव रजमऊ के रहने वाले श्यामबाबू के पुत्र प्रवेश के साथ 2015 में किया था। शादी के बाद ही विवाहिता से दहेज की अतिरिक्त मांग की जा रही थी, जिसके लिए उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुरालीजनों ने उसे प्रताड़ित करते हुए उसकी हत्या कर दी और शव को जलाकर उसकी अस्थियां नदी में बहा दी। इस घटना की जानकारी जब मृतका के परिजनों को हुई तो उन्होंने वैदपुरा थाने में पति प्रवेश सहित ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने का मामला दर्ज कराया था।

थानाध्यक्ष वैदपुरा सतेंद्र यादव ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने विवाहिता की खोज की तो उसे जानकारी हुई कि गांव के बाहर ही उसे जलाया गया है और उसकी अस्थियों को ससुरालीजनों ने नदी में बहा दिया। घटनास्थल से महिला के शव के कुछ अवशेष मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब हैदराबाद भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें डाली जा रही हैं, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें