ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशजयंती की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानंद को याद किया

जयंती की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानंद को याद किया

स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर उनका स्मरण किया गया तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। एसएसपी चौराहे पर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर गुरुवार की शाम स्वामी विवेकानंद...

जयंती की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानंद को याद किया
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाThu, 11 Jan 2018 10:28 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर उनका स्मरण किया गया तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। एसएसपी चौराहे पर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर गुरुवार की शाम स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान की ओर से माल्यार्पण कर व मोमबत्ती जलाकर स्वामी विवेकानंद को याद किया गया।

कहा गया कि स्वामीजी के सपनों के भारत के निर्माण के लिए हम सभी को मिल-जुलकर कार्य करना है और एक सशक्त भारत का निर्माण करना है। इस मौके पर सदर विधायक के प्रतिनिधि हरिनारायण बाजपेई, संस्थान के अध्यक्ष संजय सक्सेना, डा.आशीष दीक्षित, विवेकरंजन गुप्ता, माधवेंद्र शर्मा, युवा समिति के संस्थापक कृष्ण गोपाल तिवारी, कौशल चतुर्वेदी, नेचर कंजर्वेशन संस्था के सचिव निर्मल सिंह, नेहरु युवा केन्द्र के लेखाकार श्रवण कुमार बाथम, योगेंद्र चौधरी, रूपेंद्र सिंह चौहान, तरुण रंजन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें