ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश5 साल की उम्र में कंप्यूटर से तेज चलता है रम्या का दिमाग

5 साल की उम्र में कंप्यूटर से तेज चलता है रम्या का दिमाग

पांच साल की जिस छोटी उम्र में बच्चें स्कूल में पेंसिल पकड़कर लिखने की शुरुआत करते है उस उम्र में यदि कोई बच्चा रामायण और भगवत् गीता के श्लोक का पाठ करें, देश के पहले प्रधानमंत्री से वर्तमान...

5 साल की उम्र में कंप्यूटर से तेज चलता है रम्या का दिमाग
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाMon, 17 Feb 2020 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पांच साल की जिस छोटी उम्र में बच्चें स्कूल में पेंसिल पकड़कर लिखने की शुरुआत करते है उस उम्र में यदि कोई बच्चा रामायण और भगवत् गीता के श्लोक का पाठ करें, देश के पहले प्रधानमंत्री से वर्तमान प्रधानमंत्री तक का नाम याद रखे तो यह प्रतिभा किसी को भी आश्चर्यचकित कर सकती है। शहर के कटरा सेवाकली की रहने वाली पांच साल की रम्या दुबे अपने तेज़ दिमाग के कारण अपनी उम्र के बच्चों के बीच कुछ अलग नजर आती है। क्लास केजी की प्लेपेन स्कूल की छात्रा रम्या महज 5 वर्ष की है लेकिन उसका दिमाग किसी भी सामान्य छात्र की तुलना में तेजी से चलता है।

रम्या को देश के पूर्व से लेकर वर्तमान पीएम, मोदी, योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री, देश के सभी प्रान्तों की राजधानियां, सभी देशों के पीएम, संस्कृत श्लोक, धार्मिक मंत्र, जिले के डीएम, एसडीएम, एसएसपी, विधायक, सांसद के नाम आदि कंठस्थ है। यही नहीं रम्या को जो चीज़ एक बार बता दी जाए वह उसको कंठस्थ कर लेती है। जिसे देखकर लोग हैरानी में पड़ जाते है।

रम्या को अभी हाल ही में इटावा महोत्सव में टेलेंट शो में प्रतिभाग किया। जिसमें उसको आउट स्टैंडिंग प्राइज भी दिया गया था। इस छोटी सी उम्र में रम्या की ख्वाहिश है कि पीएम मोदी से मुलाकात कर सकें। वह बड़ी होकर पायलट बनना चाहती है। शहर के एक स्कूल में छह माह पहले ही उसका एडमिशन हुआ है। स्कूल के लोग भी रम्या से काफी प्रभावित है। रम्या दुबे के पिता प्रवीण दुबे आयुर्वेद के डॉक्टर है। मां मोनिका दुबे गृहणी हैं। रम्या को सामान्य ज्ञान व धार्मिक ज्ञान की जानकारी उनके माता-पिता से मिली है। रम्या को खेलकूद पसंद नही है। वह इस छोटी उम्र में टीवी में कार्टून या धारावाहिक देखने की शौकीन नहीं है बल्कि समाचार देखना व पढ़ना पसंद करती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें