Etawah Auraiya News: ।6 अक्टूबर से शिवबारात के साथ रामलीला का शुभारंभ
Etawah Auraiya News: लखना में रामलीला का आयोजन जोर शोर से हो रहा है। 6 अक्टूबर से शिवबारात के साथ रामलीला का शुभारंभ होगा। लगभग डेढ़ सौ साल पहले रानी लक्ष्मीबाई द्वारा शुरू की गई रामलीला हर वर्ष नगरवासियों के सहयोग से होती आई है। नई रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और महामंत्री ने आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

Etawah Auraiya News: बकेवर। कस्बा लखना में रामलीला के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों से हो रही हैं। रामलीला का पांडाल बनाया जा रहा है।6 अक्टूबर से शिवबारात के साथ रामलीला का शुभारंभ होगा। कस्बा लखना में लगभग डेढ़ सौ साल पहले से लखना स्टेट की रानी लक्ष्मीबाई ने रामलीला शुरू करायी थी।तब से लगातार नगर वासियों के सहयोग से लखना में हर वर्ष रामलीला होती आ रही है। अहाता के ऊपरी भाग में बैठकर लखना स्टेट की रानी रामलीला का मंचन देखती थी।रामलीला कमेटी के लोग आयोजन को भव्य बनाने में लगे हैं। बकेवर लखना सहित क्षेत्र में लोगों को रामलीला देखने आने का आमन्त्रण भी दे रहे हैं।लखना
रामलीला कमेटी के नव चयनित अध्यक्ष विनोद कुशवाहा व महामंत्री संदीप पाल ने बताया कि रामलीला के आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। 6 अक्टूबर रामलीला का आयोजन शुरू होगा। 6 अक्टूबर मंगलवार को गणेश पूजन व भगवान शिव जी की बारात के साथ रामलीला शुरू होगी।

