Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsRam Gopal Yadav Criticizes BJP s Political Influence in Sports and Human Rights Violations in Bangladesh
इटावा में बोले प्रो. राम गोपाल यादव, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार चिंता का विषय

इटावा में बोले प्रो. राम गोपाल यादव, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार चिंता का विषय

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - समाजवादी पार्टी के नेता प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने इटावा में एक शादी समारोह में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के प्रति हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताई और कहा कि खेलों में राजनीति का हस्तक्षेप गलत है। यादव ने भाजपा को हर वर्ग के खिलाफ अन्याय करने का दोषी ठहराया।

Jan 03, 2026 04:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर राम गोपाल यादव शनिवार को इटावा पहुंचे। वह पार्टी के कद्दावर नेता वसीम चौधरी की बेटियों की शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए देश–विदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात, खेलों में राजनीति और बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर बेबाक बयान दिया। प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ हो रही घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि किसी भी देश में अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार होना गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानवाधिकारों का उल्लंघन कहीं भी स्वीकार्य नहीं है और भारत हमेशा शांति व सौहार्द का समर्थक रहा है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में राजनीति करने के बजाय मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए। खेलों में राजनीति के मुद्दे पर बोलते हुए प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा हर क्षेत्र में राजनीति घुसाने का काम कर रही है, यहां तक कि खेल भी इससे अछूते नहीं रहे। उन्होंने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) द्वारा एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदे जाने के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि खेल को खेल की तरह ही देखा जाना चाहिए, न कि राजनीतिक नजरिए से। उन्होंने कहा कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले होते हैं, तब भी हमारे खिलाड़ी खेल भावना का परिचय देते हैं। खिलाड़ियों को दुनिया के सामने एक स्पोर्ट्समैन के रूप में पेश किया जाता है, न कि किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत। खेलों में राजनीति से न सिर्फ खिलाड़ियों का मनोबल गिरता है, बल्कि देश की छवि भी प्रभावित होती है। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता संगीत सोम द्वारा अभिनेता शाहरुख खान को गद्दार बताए जाने और इसी तरह के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कहा कि संगीत सोम ने तो उन्हें भी गद्दार कह दिया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे नेताओं के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है। न विकास की बात करते हैं और न ही जनता के वास्तविक मुद्दों से उनका कोई सरोकार है। प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने आगे कहा कि भाजपा हर वर्ग के साथ अन्याय कर रही है। किसान, मजदूर, युवा और अल्पसंख्यक सभी इससे परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के पास अब जनता को दिखाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं बची है। राम मंदिर मुद्दे पर भी उन्होंने कहा कि यह मुद्दा अब फेल हो चुका है और भाजपा वहां से भी चुनाव हार गई है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में भाजपा के नेता ग्राम प्रधान तक का चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं हैं। जनता अब सच्चाई समझ चुकी है और आने वाले समय में समाजवादी पार्टी को समर्थन मिलेगा। शादी समारोह में बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;