आरपीएफ ने चलाया रेलवे सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने बुधवार को पछायगांव थाना के सीतापुरा गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को रेलवे सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। टीम ने रेलवे ट्रैक के आसपास सावधानियों के बारे में बताया और बच्चों और मवेशियों को ट्रैक से दूर रखने की अपील की। ग्रामीणों ने सुरक्षा नियमों का पालन करने का भरोसा दिया।

आरपीएफ ने चलाया रेलवे सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

उदी। लोगों में जागरूकता के लिए रेलवे सुरक्षा बल की टीम बुधवार को थाना पछायगांव स्थित सीतापुरा गांव पहुंची और ग्रामीणों को रेलवे सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराईं। टीम ने लोगों को रेलवे लाइन के आसपास बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताते हुए उनसे अपील की कि बच्चों को रेल पटरियों की ओर नहीं जाने दें। मवेशियों को भी रेलवे ट्रैक से दूर ही चराएं। टीम ने बताया कि रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाना दंडनीय अपराध है। रेलवे ट्रैक के आसपास कोई संदिग्ध वस्तु दिखे तो उसे उसकी सूचना तुरंत पुलिस अथवा रेलवे विभाग को दें। ग्रामीणों ने रेलवे पुलिस द्वारा उठाए गए कदम की सराहना करते हुए सुरक्षा नियमों के पालन का पूरा भरोसा दिलाया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।