पेड़ छंटाई के चलते दो घंटे बंद रही बिजली

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - इटावा में बारिश से पहले बिजली के तारों को सुरक्षित करने के लिए पेड़ों की डालों को काटा जा रहा है। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में इस कार्य के चलते गुरुवार सुबह करीब दो घंटे तक बिजली बंद रही। अधिकारियों के निर्देशन में यह काम किया गया है ताकि आंधी और बारिश के दौरान बिजली सप्लाई बाधित न हो।

पेड़ छंटाई के चलते दो घंटे बंद रही बिजली

इटावा, संवाददाता। बारिश से पहले बिजली के तारों को सुरक्षित करने के लिए तारों के ऊपर से गुजरी पेड़ों की डालों को काटा जा रहा है । फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में इस कामकाज के चलते गुरुवार सुबह करीब दो घंटे तक बिजली बंद रही।विभाग के अधिकारियों के निर्देशन में कर्मचारियों ने बिजली के तारों से ऊपर से गुजरी पेड़ों की डालों को छांट दिया। अक्सर आंधी और बारिश के समय पेड़ की डाल टूट कर गिर जाती है जिससे बिजली केबल टूटने से सप्लाई बंद हो जाती है जिसके चलते लोग परेशान होते हैं । बिजली विभाग को भी मरम्मत के लिए काफी में मशक्कत करनी पड़ती है।

इस बार बारिश शुरू होने से पहले ही पेड़ छटाई का काम शुरू कर दिया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।