Etawah Auraiya News: रात में बिजली गोल, परेशान रहे लोग
हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah Auraiya News: इटावा के ऊसराहार क्षेत्र के गांवों में बारिश के बाद बिजली की व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। रात में केवल चार घंटे बिजली मिलती है, जिससे लोग परेशान हैं। पिछले एक सप्ताह से स्थिति यही है, और बिजली विभाग के अधिकारियों से भी संतोषजनक उत्तर नहीं मिल रहा है।

Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। बारिश का मौसम बीत जाने के बाद में बिजली की व्यवस्था सुधारने का नाम नहीं ले रही है। रात के समय बिजली गायब रहने से लोगों को काफी परेशानी होती है। ऊसराहार क्षेत्र के गांवों में पूरी रात में सिर्फ चार घंटे बिजली आई। इसके कारण लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो सकी। ऐसा करीब एक सप्ताह से चल रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया जाता है तो कभी कहते हैं कि ऊपर से कटौती है तो कभी फाल्ट होने की बात कही जाती है। एक बार फाल्ट हुआ तो तीन-चार घंटे के लिए बिजली गायब हो जाती है।
सुनील कुमार, अवनीश कुमार, सुरेश चंद्र, सर्वेश का कहना है कि अब तो रात में बिजली के दर्शन भी मुश्किल हो गए हैं।

