आज जनसुनवाई करेगी महिला आयोग की सदस्य

May 06, 2026 07:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - इटावा में 7 मई को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी जनसुनवाई करेंगी। यह जनसुनवाई सुबह 11:00 बजे विकास भवन के प्रेरणा सभागार में होगी। विभिन्न विभागों के अधिकारी महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, ग्राम छिमारा में जागरूकता के लिए चौपाल भी लगाई जाएगी।

आज जनसुनवाई करेगी महिला आयोग की सदस्य

इटावा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी 7 मई को इटावा पहुंचेंगी और जनसुनवाई करेंगी । यह जनसुनवाई सुबह 11:00 से विकास भवन के प्रेरणा सभागार में होगी। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने दी है।उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे ताकि महिलाओं की समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया है कि जागरूकता को लेकर विकासखंड सैफई के ग्राम छिमारा में चौपाल भी लगाई जाएगी। यह चौपाल 7 मई को दोपहर बाद 3 से शाम 5 बजे तक लगेगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।