ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, बसें तैयार

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, बसें तैयार

रविवार को मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार को रवाना होंगी। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। काफी संख्या में वाहन भी अधिग्रहीत कर लिए गए हैं जिनमें पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इटावा...

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, बसें तैयार
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाFri, 24 Nov 2017 11:09 PM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार को रवाना होंगी। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। काफी संख्या में वाहन भी अधिग्रहीत कर लिए गए हैं जिनमें पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इटावा नगर पालिका तथा इकदिल नगर पंचायत के लिए पोलिंग पार्टियां जीआईसी इटावा से रवाना होंगी।

नगर पालिका भरथना, नगर पंचायत बकेवर व लखना के लिए एसएवी इंटर कालेज भरथना से पोलिंग पार्टियां जाएंगी जबकि जसवंतनगर के लिए पोलिंग पार्टियां जीजीआईसी जसवंतनगर से रवाना होंगी। मतगणना स्थलों से ही पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इस संबंध में मतगणना स्थलों पर पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। जीआईसी से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की पूरी तैयारी हो गई है। यहंा मेज कुर्सियां लगा दी गई हैं। रात को सीडीओ पीके श्रीवास्तव ने यहां का निरीक्षण भी किया। कुछ कर्मचारी जो शुक्रवार को ही पहुंच गए हैं उनके रुकने की भी व्यवस्था कर दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें