इटावा में पंचायत चुनाव की चर्चा को लेकर बढ़ी सरगर्मी

Feb 09, 2026 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - पंचायत चुनावों की चर्चाओं से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। जिले में 469 ग्राम पंचायतों और 24 जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव होने हैं। दावेदारों में सक्रियता बढ़ गई है, खासकर ग्राम प्रधान पद के लिए। पिछले चुनाव में 471 ग्राम पंचायतें थीं, जिनमें से दो नगर पंचायत में शामिल हो गई हैं।

इटावा में पंचायत चुनाव की चर्चा को लेकर बढ़ी सरगर्मी

पंचायत चुनाव कराए जाने की चर्चाओं के चलते राजनैतिक सरगर्मी बढ़ गई है। अभी पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन नही हुआ है लेकिन इस बीच पंचायत चुनाव कराए जाने की जो चर्चा चल पड़ी है उससे राजनैतिक सरगर्मी बढ़ी है और दावेदार सक्रिय हो गए हैं। जिले में 469 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाने हैं। पिछले चुनाव में जिले में 471 ग्राम पंचायतें थी लेकिन दो ग्राम पंचायतों इंधौआ और फूफई के नगर पंचायत इकदिल में शामिल हो जाने के बाद अब 469 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें चुनाव होने हैं।इसके साथ ही जिला पंचायत के 24 सदस्यों का चुनाव भी कराया जाएगा, यही सदस्य मिलकर अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

इसे लेकर अब सबसे ज्यादा सक्रियता ग्राम प्रधान पद के दावेदारो में आई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।