लावारिस मिला पल्स पोलियो वैक्सीन बॉक्स, विभाग पर उठे सवाल
Etawah-auraiya News - सैफई के झिंगुपुर गांव में एक ट्यूबवेल के पास पल्स पोलियो वैक्सीन से भरा एक लावारिश बॉक्स मिला। यह घटना पोलियो उन्मूलन अभियान के बीच हुई, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। ग्रामीणों ने बॉक्स को सुरक्षित स्थान पर रखा और विभाग को सूचना दी। जांच की जा रही है कि यह बॉक्स किसको आवंटित था।

सैफई। झिंगुपुर गांव के पास एक ट्यूबवेल के पास पल्स पोलियो वैक्सीन से भरा बॉक्स लावारिश हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। देश से पोलियो उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच इस तरह की घटना ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर ट्यूबवेल के पास पड़े इस बॉक्स पर पड़ी तो वे अचरज में पड़ गए। पास जाकर देखने पर पता चला कि बॉक्स में पल्स पोलियो वैक्सीन रखी हुई है। बताया जा रहा है कि यह बॉक्स बूथ संख्या 32 के लिए आवंटित था और इसमें रखी वैक्सीन की एक्सपायरी वर्ष 2027 तक है।
ग्रामीणों का कहना है कि इतना महत्वपूर्ण वैक्सीन इस तरह खुले में कैसे छोड़ दिया गया, यह समझ से परे है। लोगों ने आशंका जताई है कि किसी मेडिकल टीम द्वारा लापरवाही बरतते हुए बॉक्स को यहां छोड़ दिया गया है। बॉक्स को सुरक्षित स्थान पर रखकर विभाग को सूचना दी। काफी देर तक विभाग की ओर से किसी कर्मचारी के न पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैफई के अधीक्षक डा. सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही बाक्स को कब्जे में लिया गदया है और जांच की जा रही है कि ये बाक्स किसको आवंटित है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


