महिला का खोया पर्स और मंगलसूत्र पुलिस ने खोजा
इटावा में सिविल लाइन पुलिस ने एक महिला का खोया हुआ पर्स लौटाया। पर्स में 500 रुपये नकद और सोने का मंगलसूत्र था। महिला आगरा जाने के लिए इटावा रेलवे स्टेशन आई थीं, जब उनका पर्स गिर गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो चालक की पहचान की और पर्स वापस लौटाया।

इटावा। सिविल लाइन पुलिस ने एक महिला का खोया हुआ पर्स खोजकर उसे वापस कराया। कन्नौज के सकरावा थाना क्षेत्र के ग्राम नरा हवेलियां निवासी श्रीमती अंजू पांच मई को आगरा जाने के लिए इटावा रेलवे स्टेशन आई थीं। स्टेशन के बाहर वाहन से उतरते समय उनका पर्स गिर गया, जिसमें 500 रुपये नकद और सोने का मंगलसूत्र रखा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज के आधार पर पर्स उठाने वाले ऑटो चालक की पहचान कर उसे बुलाया गया। पूछताछ में चालक ने पर्स मिलने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने महिला को उनका पर्स सुरक्षित हालत में वापस सौंप दिया।
अपना सामान वापस पाकर महिला और उनके परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


