साइबर क्राइम से जागरूक करने के लिए पुलिस ने लगवाई होर्डिंग्स
Etawah-auraiya News - इटावा। संवाददाता साइबर फ्रॉड से लोगों में जागरूकता के लिए पुलिस ने कई
इटावा। संवाददाता साइबर फ्रॉड से लोगों में जागरूकता के लिए पुलिस ने कई जगह होर्डिंग लगवाए हैं। इनमें लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जानकारियां दी गई है। एंड्रॉयड फोन आने के बाद से पिछले कुछ सालों में साइबर फ्रॉड, सायबर अपराधों में काफी वृद्धि हुई है। लोगों के फोन पर कोई लिंक भेज कर या ओटीपी पूछ कर उनके खाते से रुपए उड़ा लेने की कई घटनाएं हो गई हैं। बचाव के लिए लगातार लोगों को विभिन्न माध्यमों से साइबर अपराध, साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताए जाते हैं। इसके बाद भी कई लोग साइबर फ्रॉड के शिकार होकर हो रहे हैं। कहीं व्हाट्सएप पर कोई मैसेज भेज कर अथवा कोई लिंक डालकर या किसी बैंक का आदि का ओटीपी वगैरा पूछ कर ठग लेते हैं। अब साइबर फ्रॉड से बचने के लिए पुलिस अब जगह-जगह होर्डिंग लगाकर लोगों को जागरूक कर रही है। बकेवर क्षेत्र में थाना पुलिस ने बकेवर, लखना, बिजौली, महेवा, अहेरीपुर,निवाड़ी कला, लुधियाना चौराहा आदि स्थानों पर साइबर फ्रॉड से बचने के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगवाए हैं जिन पर लोगों को जानकारी देते हुए निर्देश लिखे हैं। जिनमें लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए साफ निर्देश लिखे है।थाना प्रभारी बकेवर भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि लोगों को साइबर फ़्रॉड से बचने के लिए लगातार जागरूक विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।