स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर संचालक समेत छह लोगों को पकड़ा

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। अनैतिक गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कई आपत्तिजनक सामान और दस्तावेज बरामद किए गए। संचालक और कुछ महिलाएं व युवक हिरासत में लिए गए हैं।

स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर संचालक समेत छह लोगों को पकड़ा

इटावा, संवाददाता। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में संचालित एक स्पा सेंटर पर मंगलवार रात पुलिस ने छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। सीओ सिटी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने सेंटर में अनैतिक गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के आधार पर जांच की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक सामान, रजिस्टर, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए। मौके से संचालक समेत तीन महिलाओं और दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ सिटी अभय नारायण राय के नेतृत्व में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्र, महिला पुलिसकर्मियों और भारी पुलिस बल के साथ स्पा सेंटर पर अचानक छापा मारा गया।

पुलिस की कार्रवाई होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। पुलिस ने सबसे पहले स्पा सेंटर के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर अंदर मौजूद लोगों की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सेंटर के कमरों, रिसेप्शन और रिकॉर्ड रूम की तलाशी ली। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई। पुलिस को मौके से कुछ ऐसे दस्तावेज और सामग्री मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस को सेंटर के संचालन से जुड़े कई रिकॉर्ड संदिग्ध मिले हैं। इसके अलावा कर्मचारियों के पहचान पत्र, नियुक्ति संबंधी दस्तावेज और आगंतुक रजिस्टर भी जांच के दायरे में लिए गए हैं।पुलिस को लंबे समय से इस स्पा सेंटर के संबंध में शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों का आरोप था कि सेंटर की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। कई बार देर रात तक लोगों का आना-जाना बना रहता था, जिससे आसपास के लोगों में नाराजगी थी। शिकायतों के बाद पुलिस ने गुप्त रूप से सेंटर की निगरानी कराई और पर्याप्त जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को छापेमारी की कार्रवाई की गई। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्पा सेंटर के लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों में कई खामियां मिली हैं। वहां कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन भी पूरा नहीं पाया गया। फिलहाल स्पा सेंटर को बंद करा दिया है। मौके से हिरासत में लिए गए संचालक, तीन महिलाओं और दो युवकों से पूछताछ की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।