त्योहारों पर शांति के लिए एसएसपी ने किया पैदल गश्त
Etawah-auraiya News - इटावा में त्योहार के मौसम में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सक्रियता बढ़ाई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कई थानों के साथ गश्त की और पैदल मार्च किया। उन्होंने मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों में जाकर लोगों से संवाद किया और शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की।
इटावा, संवाददाता। त्यौहार के इस मौसम में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। शांति की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस ने पैदल मार्च किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रविवार देर रात तक कई थानों की पुलिस के साथ मिलकर गश्त की। अन्य थानों की पुलिस ने रात में भी पैदल मार्च किया और लोगों से मिलकर उनसे संवाद भी किया। इन दिनों रमजान का महीना चल रहा है होली का त्यौहार भी है ऐसे में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस सक्रिय है । मिश्रित आबादी वाले मोहल्ले में भी पुलिस ने पैदल मार्च किया और लोगों से मिलकर उनसे बातचीत क।
पुलिस ने त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



