इटावा में गोवंश तस्करी मामले में दो आरोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज

Feb 28, 2026 10:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

Etawah-auraiya News - गोवंश तस्करी के मामलों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट गोवंश तस्करी के मामलों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्

इटावा में गोवंश तस्करी मामले में दो आरोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज

गोवंश तस्करी के मामलों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की है। थाना चौबिया अध्यक्ष महेंद्र सिंह की ओर से की गई कार्रवाई में मुन्तजीम उर्फ मोहम्मउ खलील निवासी मुरादाबाद व मोहम्मद जुनैद निवासी भोजपुर मुरादाबाद को गैंगस्टर में नामजद किया गया है। मुन्तजीम के खिलाफ विभिन्न जनपदों में गोवंश से जुड़े 18 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि जुनैद पर 8 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। 29 मार्च 2025 को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 22 गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा गया था, जिसमें दोनों आरोपी फरार हो गए थे। बाद में 19 अप्रैल को नीवासई गांव के पास मुठभेड़ में मुन्तजीम के पैर में गोली लगी थी, जबकि जुनैद ने बाद में अदालत में सरेंडर कर दिया।

दोनों आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी संगठित गिरोह बनाकर गोवंश की निगरानी और तस्करी करते थे। अन्य संदिग्धों की भी जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।