पुलिस ने गोष्ठी करके बताए अपराध से बचने के तरीके
Etawah-auraiya News - इटावा में पुलिस ने लोगों को अपराधों से बचने के उपाय बताए। ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव नगला गंगे में महिलाओं को एकत्रित कर उन्हें हेल्पलाइन नंबर और साइबर क्राइम से बचने के तरीके समझाए। पुलिस ने पंपलेट भी वितरित किए और कहा कि आपात स्थिति में हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
इटावा, संवाददाता। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर लोगों को अपराधों से बचने के तरीके बताए। अपराध का शिकार होने पर और इसको सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर डायल करने के लिए कहा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव नगला गंगे में पहुंचकर पुलिस ने महिलाओं को एकत्रित किया और फिर उन्हें बताया कि वे किस तरह अपराध से बचे रह सकते हैं। इसके साथ ही पुलिस ने उन्हें पंपलेट भी दिए जिसमें हेल्पलाइन नंबर लिखे हुए है ।उनसे कहा गया कि यदि कभी किसी अपराध का शिकार हो जाए तो संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें पुलिस तत्काल उनकी मदद के लिए पहुंचेगी।
इसके साथ ही साइबर क्राइम से बचने के लिए भी पुलिस ने तरीके बताए और सतर्क रहने के लिए कहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


