हाईवे पर फर्जी नंबर प्लेट वाला डंपर सीज

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - बरेली हाईवे पर थाना पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। एक डंपर फर्जी नंबर प्लेट के साथ पकड़ा गया और चालक को हिरासत में लिया गया। 19 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष ने आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखने की बात कही।

हाईवे पर फर्जी नंबर प्लेट वाला डंपर सीज

बसरेहर। बरेली हाईवे पर थाना पुलिस ने अवैध खनन, अवैध परिवहन और बिना नंबर प्लेट वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। रविवार दोपहर करीब दो बजे शुरू हुए अभियान में एक डंपर फर्जी नंबर प्लेट के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने डंपर को सीज कर चालक दीपक सिंह और परिचालक अमन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मामले में धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कुल 19 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए करीब 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। करीब दो घंटे चले अभियान से हाईवे पर हड़कंप मच गया और डंपरों की लंबी कतार लग गई।

थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।