Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsPolice Constable s Wife Commits Suicide in Kanpur Leaves Behind Three Children
इटावा में सिपाही की पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान, मचा कोहराम

इटावा में सिपाही की पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान, मचा कोहराम

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - जिले के बढ़पुरा थाने में तैनात सिपाही रामगोपाल की 36 वर्षीय पत्नी रिंकी यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति बच्चों के साथ एक कमरे में थे। रिंकी की मौत से उनके तीन बच्चे, दो बेटियां और एक बेटा, गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jan 17, 2026 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

जिले के बढ़पुरा थाने में तैनात सिपाही की पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सिपाही अपनी पत्नी व बच्चों के साथ वृंदावन कालोनी में किराये के मकान में रहते हैं। सुंदरपुर गजान थाना रसूलाबाद कानपुर देहात निवासी रामगोपाल पुत्र रविंद्र सिंह जिले के बढ़पुरा थाने में यूपी-112 में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं। वह वृंदावन कालोनी में किराए पर परिवार सहित रह रहे हैं। शुक्रवार रात 36 वर्षीय पत्नी रिंकी यादव ने आंगन के जाल में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी को फंदे से लटकता देख कर रात में हेडकांस्टेबल पति ने 112 पर पत्नी के आत्महत्या की सूचना सिविल लाइन थाने में दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की। रिंकी की मौत से उसकी दो बेटियों 14 साल की विधि, 12 वर्षीय साधना और पांच वर्षीय बेटा देव का रो-रोकर बुरा हाल है। पति रामगोपाल ने बताया कि शादी को 16 साल हो गए थे, सब कुछ ठीक था। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बता दें कि घटना के दौरान पति एक कमरे में बच्चों के साथ थे, जबकि पत्नी ने बरामदे में लगे जाल से लटककर फांसी लगा ली। घटना के दो घंटे बाद सिपाही बाहर निकले तब पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देखा।