Etawah Auraiya News: पुलिस ने की वाहन चेकिंग नियमों का पालन करने की नसीहत
Etawah Auraiya News: इटावा में पुलिस ने वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में, सभी थानों की पुलिस ने मुख्य सड़कों और संपर्क मार्गों पर गश्त की। पुलिस ने सुरक्षा नियमों का पालन करने और हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने की सलाह दी ताकि दुर्घटनाएं टल सकें।
Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। जिले में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में गश्त करने के साथ ही वाहनों की चेकिंग करने का अभियान भी चलाया । इस दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर चेक किया गया जो भी वाहन संदिग्ध दिखाई दिया उसकी तलाशी भी ली गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सभी थानों की पुलिस ने यह अभियान चलाया। थाना क्षेत्र की मुख्य सड़कों के साथ ही संपर्क मार्ग पर भी वाहनों को चेक किया गया। इस चेकिंग के दौरान पुलिस ने लोगों को यह भी बताया कि सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए यातायात नियमों का पालन करें ।दो
पहिया वाहन चलाने वालों से हेलमेट लगाने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधकर ही वाहन चलाने की नसीहत दी गई , ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचे रह सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


