पुलिस ने रात गश्त में की वाहनों की चेकिंग
इटावा में पुलिस ने रात में प्रमुख सड़कों पर गश्त की और वाहनों की कड़ी चेकिंग की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई और लोगों से बातचीत की गई। चार पहिया वाहन चालकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी गई।
इटावा, संवाददाता। पुलिस ने देर रात शहर की प्रमुख सड़कों पर गश्त करके वाहनों की कड़ी चेकिंग की और संदिग्ध के वाहनों की तलाशी भी ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सिविल लाइन , फ्रेंड्स कॉलोनी और कोतवाली पुलिस ने रात में सड़क पर गश्त की। आने जाने वाले लोगों से बातचीत की और छोटे और बड़े वाहनों में जो भी संदिग्ध लगा उसको रोक कर उसकी तलाशी ली गई । पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही पुलिस ने बहनों को आगे जाने दिया। इस दौरान चार पहिया वाहन चालकों को सचेत किया गया कि वह सीट बेल्ट बांधकर ही वाहन चलाएं और यातायात के नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनाओं से बचे रह सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


