Etawah Auraiya News: पुलिस ने किया पैदल गश्त, वाहनों की चेकिंग

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: इटावा में पुलिस ने पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया और वाहनों की जांच की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, संदिग्ध वाहनों को रोका गया और कागजात जांचे गए। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई, जिसमें हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग शामिल है।

पुलिस ने किया पैदल गश्त, वाहनों की चेकिंग

Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर पैदल गश्त करके लोगों को सुरक्षा का आहसास कराया और वाहनों की चेकिंग भी की। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात के नियम भी समझाए और नियमों का पालन करने की हिदायत दी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अलग-अलग स्थानों की पुलिस ने पैदल गश्त करके वाहन चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों में से जो भी संदिग्ध स्थिति में देखा उसको रोक कर चेकिंग की गई । कागज भी देखे गए और तलाशी भी ली गई । संतुष्ट होने के बाद ही वाहन को आगे जाने दिया गया।

पुलिस ने यह हिदायत भी दी कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें और चार पहिया वाहन चलाने वाले सीट बेल्ट बांधकर चलाएं। यातायात के नियमों का पालन करके ही दुर्घटनाओं से बच सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।