अभियान चलाकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

आयुषी सिंह ने इटावा में पुलिस व्यवस्था की मजबूती के लिए निरीक्षण किया, दुकानदारों को सीमा से बाहर सामान हटाने के निर्देश दिए, सीसीटीवी कैमरे की कार्यशीलता जांची और नागरिकों से सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

अभियान चलाकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों का किया निरीक्षण

इटावा। नगर की कानून और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सीओ आयुषी सिंह ने नगर में पैदल गश्त कर निरीक्षण किया। उन्होंने बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की। गश्त के दौरान सीओ ने पाया कि कई व्यापारियों ने अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा से बाहर सड़क तक फैला रखा है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। इस पर उन्होंने संबंधित दुकानदारों को कड़ी हिदायत देते हुए सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर रखा सामान तत्काल हटवाया। साथ ही भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी जांची गई। सीओ ने कैमरों की रिकॉर्डिंग व निगरानी व्यवस्था का परीक्षण किया तथा जिन स्थानों पर कैमरे नहीं लगे हैं, वहां सुरक्षा की दृष्टि से शीघ्र सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी तथा घटनाओं के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सीओ आयुषी सिंह ने नागरिकों से भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, कृष्ण कुमार, ललित चतुर्वेदी, शुभम वर्मा मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।