Etawah Auraiya News: चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, छह आरोपित गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: बकेवर और चकरनगर में चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, इनवर्टर और 3200 रुपये बरामद किए हैं। आरोपितों ने बीते दिनों की चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है।

Etawah Auraiya News: चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, छह आरोपित गिरफ्तार

Etawah Auraiya News: बकेवर। बकेवर और चकरनगर क्षेत्रों में चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, इनवर्टर और 3200 रुपये बरामद किए हैं। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में शुक्रवार रात बकेवर और चकरनगर पुलिस की संयुक्त टीमें गौतमपुरा पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का सामान बेचने के लिए महिपालपुर पुल के पास खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपित

सीओ भरथना रामदबन मौर्य ने बताया कि तलाशी में चार पीली धातु की अंगूठियां, मोती की माला के साथ पीली धातु का लॉकेट, एक जोड़ी पायल, दो करधनी, मोबाइल फोन, इनवर्टर और 3200 रुपये बरामद हुए।

चोरी की घटनाएं

पूछताछ में आरोपितों ने छह-सात सितंबर की रात बकेवर क्षेत्र के भरथना रोड स्थित द गोल्डन रिसोर्ट से इनवर्टर व बैटरी चोरी करने की घटना स्वीकार की। इस मामले में बकेवर थाने में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा 23-24 अगस्त की रात चकरनगर क्षेत्र में सहसों रोड स्थित मुस्कान गेस्ट हाउस के पीछे बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात, मोबाइल व अन्य सामान चोरी करने की बात भी स्वीकार की।

आरोपितों की जानकारी

गिरफ्तार आरोपितों में सत्यम कुमार, आशू कुमार निवासी कुम्हारन मुहाल लखना, हर्ष बाबू निवासी काछियान मुहाल लखना , रिहान खान अमन कुमार निवासीगण खेड़ा मुहाल लखना और अमन सोनी निवासी मानखां मुहाल लखना सभी पुलिस ने दोनों मुकदमों में चोरी का माल बरामद होने पर बीएनएस की बढ़ोतरी की है।

सामान्य प्रश्न

✦पुलिस ने कितने आरोपितों को गिरफ्तार किया?−
पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsइटावाEtawah Auraiya News: चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, छह आरोपित गिरफ्तार