जहर खुरानी गैंग ने युवक को बनाया शिकार

Oct 20, 2024 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - इटावा। संवाददाता इकदिल में जहरखुरानी गैंग ने एक युवक को अपना शिकार बनाया। उसे

जहर खुरानी गैंग ने युवक को बनाया शिकार

इटावा। संवाददाता इकदिल में जहरखुरानी गैंग ने एक युवक को अपना शिकार बनाया। उसे बेहोशी की हालत में नेशनल हाईवे पर थाना क्षेत्र में गांव पिलखर के पास होटल मोती महल के पास रविवार सुबह रोडवेज बस उतारकर चली गई।

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में गांव दारापुर में रहने वाले कमलेश कुमार का 30 वर्षीय बेटा आशीष कुमार दिल्ली आंनद विहार से बीती रात रोडवेज बस में सवार होकर घर आ रहा था। रास्ते में जहरखुरानी गैंग ने उसे अपना शिकार बनाकर बेहोश कर दिया। उतारकर बस चली गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। होश आने पर आशीष ने बताया कि रास्ते में कोल्डड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया। होश आया तो अस्पताल में पाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।