इटावा में होली को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

Feb 28, 2026 10:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

Etawah-auraiya News - होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शनिवार को क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। आयुषी सिंह ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का पर्व है और किसी भी अराजकता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इटावा में होली को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

होली पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, पुलिस अधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का पर्व है, जिसे सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि होलिका दहन स्थल को लेकर यदि कहीं किसी प्रकार का विवाद या समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।