परशुराम सेवा समिति की बैठक सात जून को

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

इकदिल में परशुराम सेवा समिति की आवश्यक बैठक 7 जून रविवार को प्रात: 10 बजे पालीवाल चौक पर होगी। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की जाएगी और मेधावी सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। नगर अध्यक्ष गोपाल मिश्रा ने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

परशुराम सेवा समिति की बैठक सात जून को

इकदिल। परशुराम सेवा समिति की आवश्यक बैठक 7 जून रविवार को प्रात: 10 बजे से पालीवाल चौक इकदिल में होगी। जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष गोपाल मिश्रा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट करेंगे l बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की जाएगी एवं मेधावी सम्मान समारोह की तैयारियों आदि पर भी विचार विमर्श किया जायेगा l इसके साथ ही परशुराम सेवा समिति इकदिल की नगर कार्यकारिणी की घोषणा की जायेगी l उन्होंने समिति के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों से बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है l

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।