परशुराम सेवा समिति के होली मिलन समारोह में हुआ काव्य गोष्ठी का आयोजन

Mar 08, 2026 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - परशुराम सेवा समिति का होली मिलन समारोह एवं काव्य गोष्ठी रविवार को एस आर एल टी कॉलेज में आयोजित की गई। कार्यक्रम में माँ सरस्वती और भगवान परशुराम को श्रद्धांजलि दी गई। अतिथियों का स्वागत किया गया और फूलों की होली खेली गई। कवियों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत की और कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

परशुराम सेवा समिति के होली मिलन समारोह में हुआ काव्य गोष्ठी का आयोजन

परशुराम सेवा समिति का होली मिलन समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन रविवार को एस आर एल टी कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव गोपाल अवस्थी ने की तथा संचालन प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती व भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम में परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में सभी लोगों ने फूलों की होली खेली। अतिथियों का परशुराम पट्टीका पहनाकर व परशुराम जी का चित्र देकर सम्मानित किया।

काव्य गोष्ठी का शुभारम्भ कवियत्री प्रतीक्षा चौधरी ने सरस्वती वंदना पढ़कर किया। राष्ट्रीय कवि रोहित चौधरी ने काव्य पाठ कर सभी के अंदर जोश भरा। औरैया के युवा कवि गोपाल पाण्डेय ने जोशीले अंदाज में अपनी रचना पढ़ी। इसके अलावा हर्ष शर्मा, प्रशांत तिवारी, शाश्वत शुक्ला, समीक्षा चौधरी आदि ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम में संरक्षक हरिप्रकाश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष के के चतुर्वेदी, दीपक त्रिपाठी, रामकिशोर मिश्रा, के के त्रिपाठी, विपिन अवस्थी, औरैया जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी एड., प्रदेश सचिव मुकेश दीक्षित, गीतिका तिवारी, अनिल दीक्षित, प्रदेश संगठन मंत्री अनिल चौधरी, आलोक तिवारी, रविशंकर चौधरी, आशुतोष त्रिपाठी, शिक्षक नेता भानु प्रकाश अवस्थी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।