Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsParents Struggle with Birth Certificate Delays Affecting Children s Admission
नहीं बन रहे जन्म प्रमाणपत्र, परेशान हो रहे अभिभावक

नहीं बन रहे जन्म प्रमाणपत्र, परेशान हो रहे अभिभावक

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - ऊसराहार में जन्म प्रमाणपत्र न बनने के कारण अभिभावक परेशान हैं। आधार कार्ड के बिना बच्चों का दाखिला नहीं हो पा रहा है, जिससे उन्हें आवश्यक सामग्री भी नहीं मिल रही। शिक्षकों ने कागजात एकत्र कर प्रमाणपत्र बनवाने का प्रयास किया, लेकिन समन्वय की कमी के चलते लगभग 300 बच्चों के प्रमाणपत्र अब तक नहीं बन सके हैं।

Jan 21, 2026 11:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

ऊसराहार। तीन माह से जन्म प्रमाणपत्र न बनने के कारण लोग परेशान हैं। कुछ दिनों बाद बच्चों के एडमीशन कराने होंगे और तब यह परेशानी और भी बढ़ जाएगी। परिषदीय विद्यालयों में दाखिले के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है जबकि बिना जन्म प्रमाणपत्र के आधार कार्ड बनना संभव नहीं है। ऐसे में बच्चों का न तो दाखिला पूर्ण हो पा रहा है और न ही उन्हें डीबीटी के माध्यम से ड्रेस जूते-मोजे व अन्य आवश्यक सामग्री का लाभ मिल पा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने अभिभावकों से आवश्यक कागजात एकत्र कर बीआरसी के माध्यम से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ब्लॉक मुख्यालय भिजवाए थे।

इसके बाद भी आपसी समन्वय की कमी के चलते करीब 300 बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र अब तक नहीं बन सके हैं। इस संबंध में सहायक लेखाकार विपिन कुमार ने बताया कि उनके द्वारा लगभग तीन माह पूर्व सभी प्रपत्र ब्लॉक मुख्यालय पर रिसीव कराए गए थे लेकिन अभी तक प्रमाणपत्र जारी नहीं हो सके हैं वहीं ब्लॉक कार्यालय के डाक बाबू साकिर हुसैन का कहना है कि फार्म मिलने के बाद सभी पंचायत सचिवों को वितरित कर दिए गए थे जिन्हें रिपोर्ट लगाकर एडीओ पंचायत कार्यालय में जमा करना था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;