इटावा में ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, दो युवक बाल-बाल बचे
Etawah-auraiya News - इटावा, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब नोएडा से
इटावा, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब नोएडा से इटावा आ रही सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। यह घटना रात करीब 12:50 बजे नगर के बस स्टैंड चौराहे पर स्थित ओवरब्रिज पर हुई।इस कार में दो युवक अभय कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी नगला चांदी थाना बकेवर, इटावा तथा प्रिंस कुमार पुत्र लाल निवासी खोड़ा कॉलोनी प्रगति विहार, गाजियाबाद सवार होकर जा रही थे । अचानक आग लग गई। आग लगते ही दोनों युवकों ने सतर्कता दिखाते हुए वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार के साथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। कार में आग लगने के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर सुचारू कराया। एनएचआई मैनेजर सुनीत चौहान की टीम ने जली हुई कार को फ्लाई ओवर ब्रिज से हटाकर किनारे पर खड़ा कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


