इम्यूनोफ्लोरेंसेन्स क्वांटिटेटिव एनालाइजर से मिलेगा लाभ

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - 50 शैय्या अस्पताल में अब मरीजों की विटामिन डी और थायरायड की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल की लैब में नई मशीन मंगाई गई है, जिससे मरीजों को जिला मुख्यालय और निजी पैथॉलॉजी में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह नई मशीन इम्यूनोफ्लोरेंसेन्स क्वांटिटेटिव एनालाइजर है।

इम्यूनोफ्लोरेंसेन्स क्वांटिटेटिव एनालाइजर से मिलेगा लाभ

बकेवर,संवाददाता। 50 शैय्या अस्पताल में जल्द ही मरीजों की विटामिन डी व थायरायड की जांचे शुरू हो जायेगी। जांच से सम्बंधित मशीन अस्पताल की लैब में मंगा ली गयी है। जिसको शनिवार को मैकेनिक बुलाकर चालू करा दिया गया। अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब विटामिन डी, टी 3, टी 4 व थायराइड की जांच एवं शुगर के मरीज़ों को ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन टेस्ट जो कि पिछले 2-3 महीनों के औसत ब्लड शुगर स्तर को मापने वाला रक्त परीक्षण है कराने को जिला मुख्यालय व निजी पैथॉलॉजी में नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने अब इन सभी रोगों की जांच के लिए इम्यूनोफ्लोरेंसेन्स क्वांटिटेटिव एनालाइजर मशीन मंगा ली है।

शनिवार को मशीन को अस्पताल की पैथालॉजी में चालू भी करा दिया गया। सीएमएस डॉ संदीप गुलाटी ने बताया कि अब अस्पताल में मरीजों के रोगों जांच की सुविधा और बढ़ गयी है। सभी रोगों की जांच वाली इम्यूनोफ्लोरेंसेन्स क्वांटिटेटिव एनालाइजर मशीन मंगा ली गयी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।