Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsNeglected Park in Itawa Rs 1 5 Crore Project in Ruins Due to Official Apathy
डेढ़ करोड़ से बने मॉडल पार्क में जॉगिंग कर रह हैं कीड़े

डेढ़ करोड़ से बने मॉडल पार्क में जॉगिंग कर रह हैं कीड़े

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - इटावा के नबादा गांव में 1.5 करोड़ की लागत से बना पार्क अब बदहाल हो गया है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण पार्क में झूले, बेंच और लाइटें जर्जर हो गई हैं। गंदगी और कीड़ों के कारण ग्रामीण और बच्चे यहां...

Thu, 16 Oct 2025 09:41 AMNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

इटावा। नबादा गांव में बना पार्क अब नहीं रहा मॉडल। अफसरों की अनदेखी और देखरेख के अभाव में डेढ़ करोड़ की लागत से बना यह पार्क बदहाली के आंसू बहा रहा है। पार्क के झूले, बेंच, ग्रिल और लाइट सभी टूटकर जर्जर हालात में पड़े हैं। स्थिति यह है कि अब यहां ग्रामीण और बच्चे नहीं गंदगी के चलते तरह-तरह के कीड़े-मकोड़े जॉगिंग कर रहे हैं। वन ब्लॉक-वन पार्क की स्कीम के तहत गांव में बनाए इस पार्क को ग्रामीणों को समर्पित कर दिया गया है। क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत और मनरेगा से बने इस पार्क में पर्यावरण के अनुकूल बुजुर्गों और बच्चों के लिए बेहतरीन सुविधाएं दी गई थीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अलावा पार्क में औषधीय, फलदार और छायादार पौधे भी लगाए गए थे। मॉडल पार्क बनने के बाद में इसे ग्राम पंचायत की देखरेख में सौंप दिया गया ताकि इसे विकसित कर आम लोगों के लिए तैयार किया जाए। सालों बाद भी इस पार्क में न जॉगिंग ट्रैक बना, न झूले लगे। पार्क अब जंगल व गंदगी के साथ कीड़े मकोड़े का आवास बन कर रह गया है। पूर्व ब्लाक प्रमुख महेवा अशोक चौबे ने कहा कि शुरुआती दिनों में पार्क को विकसित करने की योजना भी बनी। देखभाल के अभाव में यह पार्क बदहाल स्थिति में हैं। पार्क में जगह-जगह गंदगी फैली है। प्रधान लोकेंद्र सिंह ने बताया मॉडल पार्क के लिए कोई अलग से बजट नहीं है। ग्राम निधि के बजट में सारे काम करने पड़ते हैं। बजट की व्यवस्था होते ही पार्क को दुरुस्त कराया जाएगा। पंचायत सचिव विजय सिंह कहते हैं मामला संज्ञान में आया है। पार्क की जल्दी सफाई कराई जाएगी।