नेचर वाक में देखी पेड़ पौधों की 35 प्रजातियां
Etawah-auraiya News - फोटो 13 नेचरवाक करते प्रकृति प्रेमी इटावा, संवाददाता।सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर की ओर से डॉ भीमराव अंबेडकर कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के आवासीय परिसर

इटावा, संवाददाता। सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर की ओर से डॉ भीमराव अंबेडकर कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के आवासीय परिसर में नेचर वॉक का आयोजन कालेज के डीन डा. देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे किया गया। इस दौरान पेड़ पौधों की 35 प्रजातियां और चिड़ियों की 21 प्रजातियां देखने को मिली। इस नेचर वाक के दौरान पर्यावरणविद डा. राजीव चौहान जी ने बताया कि नेचर वॉक में सभी नेचर लवर्स ने आवासीय परिसर में पेड़ पौधों तथा पक्षियों की प्रजातियों को देखा। इस नेचर वॉक का वास्तविक उद्देश्य प्राकृतिक जैव विविधता के बारे में समझना और उसकी उपयोगिता को जानना है ।
डा. अत्री गुप्ता, सुशील जैन, रश्मि पुरवार, मुकेश बाबू, अमित सिंह, शैलेंद्र सिंह और कालेज का स्टाफ मौजूद रहा। फोटो 13 नेचरवाक करते प्रकृति प्रेमी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


