छात्रों को टीबी उन्मूलन के नए दिशा-निर्देशों से किया जागरूक
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष के एमबीबीएस छात्रों के लिए राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम पर आधारित एक संवेदनशीलता सत्र आयोजित किया गया। छात्रों को टीबी के निदान, उपचार और रोकथाम के अद्यतन दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने मरीजों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार को उपचार का आवश्यक हिस्सा बताया।

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम पर आधारित संवेदनशीलता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को टीबी के अद्यतन दिशा-निर्देशों, जांच, उपचार और रोकथाम के बारे में जागरूक करना रहा। सत्र के दौरान छात्रों को टीबी के आधुनिक प्रबंधन, उन्नत जांच विधियों और उपचार प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई। साथ ही रोग उन्मूलन के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने मरीजों के प्रति संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार को उपचार का अहम हिस्सा बताया। इस दौरान विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए गए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


