Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsNational Seminar on Artificial Intelligence in Pharmacy Held by Sir Madanlal Institute
इटावा में एआई पर नेशनल सेमिनार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार

इटावा में एआई पर नेशनल सेमिनार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - सर मदनलाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ़ार्मेसी ने राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया, जिसमें आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की भूमिका, चुनौतियां और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई। डॉ. हरलोकश नारायण यादव ने हृदय विफलता में विटामिन डी की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया। विजेताओं को स्मृति-चिह्न एवं प्रमाणपत्र भेंट किए गए।

Dec 02, 2025 10:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

सर मदनलाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ़ार्मेसी द्वारा नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेमिनार में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की भूमिका, उससे जुड़ी चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। कीनोट स्पीकर के रूप में डॉ. हरलोकश नारायण यादव ने हृदय विफलता में विटामिन डी की भूमिका पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। डॉ. आकाश वेद ने फ़ार्मेसी शिक्षा में एआई के बढ़ते उपयोग, उससे उत्पन्न चुनौतियों और फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा किए जा रहे पाठ्यक्रम संशोधनों के बारे में महत्वपूर्ण चर्चा की। डॉ. संजीव यादव ने उद्योग एवं अनुसंधान में फ़ार्मासिस्टों की बदलती भूमिका, नई तकनीकों और भविष्य के उभरते अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसएमजीआई के चेयरमैन डॉ विवेक यादव ने एआई विषय पर हुए राष्ट्रीय सेमिनार की सफलता पर संस्थान के सभी स्टाफ को बधाई दीं। पोस्टर प्रस्तुति सत्र का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायकों ने किया जिसमें विजेता प्रतिभागियों में प्रथम स्थान सीएसआईआर–सीडीआरआई लखनऊ के अनिकेत यादव, द्वितीय स्थान फार्मेसी संकाय यूपीयूएमएस सैफ़ई की मोहिनी, और तृतीय स्थान आईएफटीएम यूनिवर्सिटी मुरादाबाद की दीपाली सिंह ने प्राप्त किया। विजेताओं को स्मृति–चिह्न एवं प्रमाणपत्र भेंट किए गए। अंत में निदेशक डॉ. यू.एस. शर्मा ने अपने संबोधन में सेमिनार की प्रासंगिकता, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के महत्व और बदलती तकनीक के युग में फ़ार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।