इटावा में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

Feb 10, 2026 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - इटावा में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। सीएमओ डा. वीके सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 653850 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी गई। जिन बच्चों ने दवा नहीं खाई, उन्हें 13 फरवरी को मॉप अप दिवस पर दवा दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इटावा में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

इटावा, संवाददाता । मंगलवार को जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डा. वीके सिंह ने किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कॉलेज की छात्राओं ने एल्बेंडाजोल की गोली भी खाई। कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में 653850 बच्चों को दवा खिलाई गई। जो बच्चे दवा खाने से छूट गए हैं उन्हें 13 फरवरी को मॉप अप दिवस के दिन दवा खिलाई जाएगी। बच्चों को कृमि मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा पहल की जा रही है इसी क्रम में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है।

इस बार 1 से 19 वर्ष तक के स्कूल तथा आंगनबाड़ी जाने वाले और स्कूल न जाने वाले 871000 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया था इस लक्ष्य के सापेक्ष 6538 50 बच्चों ने एल्बेंडाजोल की दवा खाई। सीएमओ ने बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि जिन बच्चों ने एल्बेंडाजोल की दवा नहीं खाई है वह 13 फरवरी को मॉप अप दिवस के दिन अपने बच्चों को दवा जरूर खिलाएं और पेट में होने वाले कृमि से बचाएं। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के शुभारंभ अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अंजू श्री, डिप्टी सीएमओ डा. श्री निवास यादव, डा. यतेन्द्र राजपूत, डीसीपी एम प्रभात बाजपेई, डीडीएम सुधीर कुमार, चंद्र पाल सिंह, अमित विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।